गुजरात के अमरेली में शेर देखने गए 21 वर्षीय युवक की शेर के हमले में मौत हो गई. वन विभाग ने शेर को पकड़ लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. जिले में डेढ़ महीने में शेर के हमलों से यह सातवीं मौत है. विभाग ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों के साथ ऐसी गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.