खरगोन में टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि टैंकर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। प्रारंभिक जांच में गैस बनने को हादसे की वजह माना जा रहा है।