पटना में चर्चित फायरिंग और हिंसा मामले से जुड़े घटनाक्रम में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान फैजल खान उर्फ खान सर को अंतरिम राहत मिली है. न्यायालय ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. अब मामले की जांच से जुड़े दस्तावेज और केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनकी समीक्षा अगली सुनवाई में की जाएगी.