केजीएस और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में आरोपी फैजल खान को अदालत से फिलहाल राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अंतरिम सुरक्षा की अवधि बढ़ाते हुए अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है. मामले में जांच जारी है और अदालत ने केस डायरी समेत अन्य दस्तावेजों का संज्ञान लिया है. अब सभी की नजरें अगली सुनवाई और अग्रिम जमानत याचिका पर टिकी हैं.