पुणे में एक चौंकाने वाले मर्डर केस ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां शादी से पहले रिश्ते में शक और तनाव ने खतरनाक मोड़ ले लिया. केतन को अपनी मंगेतर सिया गोयल के किसी और के साथ रिश्ते पर पहले से ही शक था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मंगेतर और उसके साथी ने मिलकर साजिश रची और युवक को पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया.