बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित अयोध्यागंज बाजार के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान मां दुर्गा को 101 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और नौ कुमारी कन्याओं को देवी के नौ रूपों में सजाया गया।