करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत में चंद्र दर्शन से पहले भोजन न करना, सात्विकता बनाए रखना, अपशब्दों से बचना और पूजा से जुड़े पारंपरिक नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।