कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग करते हुए वायरलेस टावर पर चढ़ गई. करीब 30 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि उसके प्रेमी को गलत तरीके से जेल भेजा गया है और अगर उसे रिहा नहीं किया गया तो वह ऊपर से कूद जाएगी.