कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद फिर गरमा गया है। तापसी ने कहा कि उनकी कंगना से कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई। इस पर कंगना ने उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ बताया। वहीं शादी के सवाल पर कंगना ने कहा कि हर किसी को जीवनसाथी की जरूरत होती है, लेकिन उनके मामलों और समन के कारण रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाते।