तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य के टेक्सटाइल उद्योग को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कपास पर लगने वाला आयात शुल्क खत्म करने की मांग की है. सरकार का कहना है कि घरेलू उत्पादन में कमी और लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से कपड़ा उद्योग गंभीर दबाव में आ गया है. इससे लाखों मजदूरों और इस क्षेत्र पर निर्भर परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है