राजस्थान के झुंझुनूं में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई. रिश्वत लेते ही चिड़ावा थाने का कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पुलिस जीप लेकर मौके से फरार हो गया. कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी टीम के कर्मचारी पीछे दौड़े.