झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पत्नी की मौत के बाद गरीब पति पैसे नहीं होने से शव लेकर घंटों पार्किंग में बैठा रहा. बारिश के बीच करीब आठ साल की बेटी मां के शव के पास रोती रही. परिवार घर जाने के लिए मदद का इंतजार करता रहा. मेडिकल कॉलेज चौकी के सिपाही अजय की नजर पड़ने पर एंबुलेंस बुलाई गई और शव को घर भेजा गया. प्रशासन ने जांच की बात कही.