राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में तकनीकी काम से आए 24 जापानी विशेषज्ञ नवरात्र के रंग में रंगे नजर आए. राजस्थान परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के गोल गार्डन में आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ डांडिया खेला. मां भगवती के भजनों और पारंपरिक गीतों पर विदेशी मेहमानों ने भी कदम मिलाए. तकनीकी दौरे के बीच भारतीय संस्कृति से जुड़ने का यह नजारा लोगों के लिए खास बन गया.