इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ रोकने के लिए नए सख्त कानून लागू किए हैं. नए प्रावधानों के तहत हिंसक समूहों में शामिल लोगों को पांच साल तक की जेल और 20 हजार यूरो तक जुर्माना हो सकता है. नाबालिगों के तोड़फोड़ या लूटपाट में शामिल होने पर उनके माता-पिता से नुकसान की भरपाई कराई जा सकती है. मिलान में सुरक्षा के लिए 500 सैनिक भी तैनात किए जाएंगे.