इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है जो अब छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. इस संघर्ष में लगभग 1100 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें सबसे अधिक नुकसान ईरान को हुआ है. ईरान में करीब 1000 लोग मारे गए हैं, जिनमें बहुत बड़ी संख्या आम नागरिकों की भी शामिल है. दोनों देशों की ओर से हमले लगातार जारी हैं और इस जंग में कई अन्य देशों ने भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया है.