ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने अब सीधे तौर पर उन देशों को चेतावनी दी है जो अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले आर्थिक प्रतिबंधों में उसका समर्थन करने की सोच रहे हैं. ईरान की सरकार ने कड़े शब्दों में एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी भी देश ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों के मामले में अमेरिका का साथ दिया, तो ईरान उस देश को अपना दुश्मन मानेगा.