इंदौर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार महिंद्रा थार राजेंद्र नगर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी. हादसे में कार सवार दो युवकों और दो युवतियों समेत चार लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है. पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.