गुजरात के पोरबंदर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय नौसेना का एक ड्रोन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. राहत की बात है कि इस हादसे में किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.