केंद्र सरकार ने आरबीआई के प्रस्ताव पर 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी है. शुरुआती चरण में 200 करोड़ नोट जारी किए जाएंगे. ट्रायल सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से चलाने पर फैसला लिया जाएगा. फिलहाल कागज के नोट बंद नहीं होंगे और नए पॉलिमर नोट मौजूदा नोटों के साथ ही चलन में रहेंगे.