कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी की है. नई दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं. हालांकि पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स में कमी की गई है. सरकार का कहना है कि इस फैसले का घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा.