ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. दोनों नेताओं के बीच रेयर अर्थ मिनरल्स, व्यापार घाटे, उर्वरक और जरूरी सामान की आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. गलवान संघर्ष के बाद रिश्तों में आए तनाव के बीच यह बैठक संवाद और आर्थिक सहयोग बढ़ाने का संकेत मानी जा रही है. अमेरिका भी इस मुलाकात पर करीब से नजर रख रहा है.