देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दिख सकता है. उत्तराखंड में कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बारिश के चलते कुछ इलाकों में स्कूल बंद रखे गए हैं.