दुल्हन के साथ घर लौटे IITian बाबा ने प्रेमानंद महाराज के बारे में कही ये बात. प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए ‘IITian बाबा’ अभय सिंह ने शादी के बाद अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर स्थित पैतृक घर का दौरा किया. यहां स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया. एक इंटरव्यू में अभय सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ मिलकर ‘श्री यूनिवर्सिटी’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं