राजस्थान के धौलपुर में शादी समारोह के दौरान पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने 1.5 साल बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई राज्यों में भेष बदलकर छिपा हुआ था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.