मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी दंपती ने शादी के कपड़े पहनकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक खुशहाल दिखने वाले परिवार ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.