गर्मी में जल्दी खराब होने वाली सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का आसान और किफायती तरीका सन ड्राइंग है. इस पारंपरिक तकनीक में नमी हटाकर सब्जियों को महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. बिना फ्रिज के भी ये एक साल तक चल सकती हैं. खास बात यह है कि इसमें पोषण भी काफी हद तक बरकरार रहता है और कोई केमिकल इस्तेमाल नहीं होता