नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने NCR में ऑनडिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार छह आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 लग्जरी कारें, फर्जी नंबर प्लेट, शीशा तोड़ने के उपकरण बरामद किया है. गैंग पहले कार से अलग-अलग सेक्टरों में रेकी करता था. वाहन टारगेट कर चोरी कर लेते थे और तुरंत उनमें जीपीएस जैमर लगा दिया जाता था, ताकि ट्रैकिंग न हो सके. बाद में कारें अन्य राज्यों में बेच देते थे.