हाथरस में रोडवेज बस के कंडक्टर और एक पुलिस उपनिरीक्षक के बीच टिकट को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. कंडक्टर का आरोप है कि टिकट काटने के बाद बस को कई जगह रुकवाकर जांच कराई गई और यात्रियों को भी परेशानी हुई. फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.