हरिद्वार के शिवसेतु पर जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करने वाले 'भंडारा किंग बाबा' रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया. उनकी सेवा और समर्पण को स्थानीय लोग भावुक होकर याद कर रहे हैं. उनके जाने के साथ हरिद्वार की एक परिचित आवाज और सामाजिक सेवा से जुड़ी एक पहचान भी लोगों की यादों में सिमट गई है.