उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के साण्डी कस्बे में नगर पालिका की पानी की टंकी का वाल्व मरम्मत के दौरान अचानक फट गया. तेज दबाव से करीब 20 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठने लगा और आसपास की सड़कें पानी से भर गईं. समय रहते पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल मरम्मत के बाद जलापूर्ति बहाल करने की तैयारी है.