उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्यार में युवक की हैवानियत सामने आई है. जहां 17 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक एकतरफा प्यार में उसे जबरन खींच ले गया. आरोप है कि युवक ने पहले किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और शादी का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके नाजुक अंगों को अपने मुंह से बेरहमी से काट डाला और लहूलुहान हालत में उसे मौके पर छोड़कर भाग निकला.