गुजरात के अमरेली में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। विरडी गांव में एक युवक पर सांड ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जबकि आंबरडी बाजार में तीन सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। हालात काबू करने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।