ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन हॉस्टल के अंदर दो मजदूरों की हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई, जहां कमरे के अंदर दोनों शव लहूलुहान हालत में पाए गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.