ग्रेटर नोएडा में 22 साल की मोनिका नागर की मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. शुरुआती तौर पर जहां परिवार ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में मारपीट और हत्या का आरोप लगाया था, वहीं अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है. यह मामला दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव का है.