यूपी के गोरखपुर में पेट्रोल डीजल को लेकर चल रही पैनिक बाइंग के बीच एक पेट्रोल पंप पर हंगामा हो गया. यहां फ्यूल भरवाने के लिए लगी कतार में लोग आपस में भिड़ गए. घटना गोरखनाथ क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित पंप की है, जहां बीती रात करीब 10 बजे लाइन में आगे पीछे होने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. भीड़ के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.