गोरखपुर के सूरजकुंड तालाब में एक युवक के डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक की पहचान भरत उर्फ रुदल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह तालाब में डूब गया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और एसडीआरएफ टीम को बुलाया. करीब तीन घंटे के अभियान के बाद शुक्रवार शाम शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.