महोबा जिले का जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इलाज नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर उठते गंभीर सवाल हैं. अस्पताल में मरीजों के इलाज के बीच अराजक तत्वों की मौजूदगी ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं. महिला वार्ड में घुसकर एक मनचले द्वारा युवती के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.