गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले एक दिलचस्प सवाल सामने आया है—आखिर यह गूगल मैप्स पर क्यों नहीं दिख रहा? दरअसल, नई सड़कों को मैप्स पर दिखाने के लिए एक तय प्रक्रिया होती है, जिसमें सरकारी डेटा, सैटेलाइट इमेज और GPS इनपुट शामिल होते हैं. सबसे अहम बात यह है कि आधिकारिक उद्घाटन के बाद ही किसी नए रूट को सार्वजनिक रूप से दिखाया जाता है.