बिहार के बेतिया में गंडक नदी का कटाव अब आबादी वाले इलाकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है. योगापट्टी की सिसवा मंगलपुर पंचायत में नदी तेजी से जमीन काट रही है. खतरा बढ़ता देख कई ग्रामीण अपने पक्के मकान खुद तोड़कर ईंट, लकड़ी और जरूरी सामान सुरक्षित जगह पहुंचा रहे हैं. वर्षों की मेहनत से बनाए घरों को टूटता देख परिवारों में दहशत और विस्थापन की चिंता बढ़ गई है.