बेगूसराय के एक बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि लड़कियां दूसरी मंजिल की खिड़की के रास्ते बाहर निकलीं. घटना के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है.