सोनारपुर दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है. पुलिस ने घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि भाजपा नेताओं ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी. घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और जांच जारी है.