उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी. विद्युत विभाग की टीम उपखंड अधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में बकायेदार उपभोक्ताओं के यहां जांच कर रही थी.