दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो को अनुमति नहीं दी है. हालांकि, कॉन्सर्ट रद्द होने पर अब तक दिलजीत की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसी बीच उनके एक वीडियो ने चर्चा बढ़ा दी है, जिसमें वह काम में रुकावट डालने वालों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.