राजस्थान के धौलपुर जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे निजी श्रीओम हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया. महिला की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. सूचना पर पुलिस, सीएमओ और जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मौके पर पहुंचे और हालात संभाले.