दिल्ली में गुरुवार को मौसम बदला और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अयानगर में सबसे ज्यादा 3.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही और शाम चार बजे एक्यूआई 74 दर्ज हुआ.