दिल्ली के रोहिणी इलाके में तेज बारिश के दौरान एक पुरानी इमारत अचानक गिर गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई. हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार बचाव कार्य में जुटीं.