दिल्ली के वीआईपी इलाके फिरोजशाह रोड पर राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर चोरी से हड़कंप मच गया. कोठी नंबर 18 में घुसे चोर जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी उखाड़कर ले गए. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और उनके दाखिल होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है.