दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है. सुभाष चंद्र ने दशकों तक नारकोटिक्स विभाग में काम किया और करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा की. वह नाइजीरियंस से उगाही करता था और कई IPS अफसर उसके संरक्षण में थे. सीबीआई ने जांच में कई सारे बैंक अकाउंट, बेनामी संपत्तियों और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया.