दिल्ली-एनसीआर में मानसून अचानक कमजोर क्यों पड़ गया? आखिर बारिश के बादल बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर क्यों चले गए? भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार मॉनसून ट्रफ और क्लाउड ज़ोन पूर्वी भारत की ओर शिफ्ट हो चुके हैं, जिससे दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है.