साउथ-ईस्ट दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में 45 साल की घरेलू सहायिका का शव एक मकान की छत पर मिला. पुलिस ने मौके से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया है और हत्या के कारणों की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की ज़्यादा जानकारी सामने आ सकती है.